उत्तर प्रदेशबहराइच
प्रधानों का विशाल सम्मेलन आयोजित

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। बहराइच में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचायत विकास मंच व प्रधान संघ के संयुक्त तत्वावधान में गोलवाघाट स्थित मां कमलादेवी पब्लिक स्कूल में प्रधानों का विशाल सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बहराइच व श्रावस्ती के सैकड़ों प्रधान शामिल हुए। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम प्रधान लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। प्रधानों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सम्मेलन में प्रधानों के कार्यकाल, पंचायत चुनाव समय से कराने तथा मनरेगा भुगतान जल्द जारी करने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।




