डुमरियागंज : हरियाणा में भाजपा को मिली जीत पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी व मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

दैनिक बुद्ध का संदेश
डुमरियागंज। हरियाणा में भाजपा की जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी कर ढोल नगाड़े के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। बुधवार को डुमरियागंज पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के आवाहन पर मण्डल अध्यक्ष अमरेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी की जीत से उत्साहित कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुए और ढोल नगाड़े के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मिष्ठान वितरण किया। मण्डल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हरियाणा की जीत से पता चलता है कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है। चेयरमैन भारतभारी चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए लगातार तीसरी बार भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया। इस दौरान जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि, लवकुश ओझा, अजय पाण्डेय, राजकुमार चौधरी, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, रघुनंदन पाण्डेय, अजय अग्रहरि, बब्लू पाण्डेय, रमेश सोनी, विष्णु श्रीवास्तव, मनोज निषाद, कमलेंद्र त्रिपाठी, बच्चाराम पासवान, राजू कन्नौजिया, दरोगा दुबे, राजन सिंह, अमन गौड़, श्यामलाल आदि लोग मौजूद रहे।




