गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की धूम

सिद्धार्थनगर। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज, इटवा, शोहरतगढ़, नौगढ़ और बांसी तहसीलों में उल्लास का माहौल है। इस पाक पर्व को मनाने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हर गांव में मस्जिदों और गलियों को रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामानों से सजाया गया है। इस दौरान जगह-जगह महफिल-ए-मिलाद और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। ईद मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह दिख रहा है। बच्चे और नौजवानों में विशेष जोश है, जो झण्डे, बैनर और नारे लिखी तख्तियां लेकर जुलूस निकालने की तैयारी में जुटे हैं। इन जुलूसों में पैगम्बर मोहम्मद की शान में नारे लगाये जायेंगे। इस मौके पर धार्मिक नेताओं ने लोगों से आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की है। बारावफात पर्व के दौरान शान्ति और सद्भाव बनाये रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। इस मौके पर मुस्लिम जनप्रतिनिधियों जमील सिद्दीकी, चमन आरा राईनी, इदरीस पटवारी, जावेद अहमद खान श्चुन्नेश्, अल्ताफ हुसैन, नवाब खान, निसार बागी, निजाम अहमद, अब्दुल्ला बुखारी, नादिर सलाम सहित बसडिलिया ग्राम पंचायत के निवासी शहीद हुसैन फारूकी ने भी क्षेत्रवासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए सभी से अमन और मोहब्बत के साथ इस जश्न को मनाने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!