गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डुमरियागंज के सीडीपीओ निर्भर सिंह को किया गया निलम्बित

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर अन्तर्गत विकास खण्ड डुमरियागंज के सीडीपीओ निर्भर सिंह को निलम्बित किया गया है। आपको बता दें कि सीडीपीओ निर्भर सिंह के खिलाफ सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनियमितताओं के सबूत मिले थे। नियमों की अनदेखी कर मनमानी करने के गम्भीर आरोप में सीडीपीओ निर्भय सिंह को शासन ने तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया हैं। वहीं पोषण योजना और आंगनबाड़ी कार्यों में घोर लापरवाही उजागर हुई और योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता की कमी की पुष्टि हुई थी। विभागीय जांच के आदेश जारी हुए हैं, जल्द और कार्रवाई हो सकती है। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 ने कहा कि सीडीपीओ डुमरियागंज निर्भर सिंह का अब तक का कार्यकाल विवादों से घिरा रहा। लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कतई बख्शा नहीं जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!