गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शिवाजी इंटर कॉलेज के होनहार छात्र छात्राओ ने फिर बजाया सफलता का डंका

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के बरगदवा स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओ ने शुक्रवार को घोषित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस बार भी सम्मानजनक अकं हासिल कर कालेज के नाम का डंका पूरे जिले मे बजाया है।कालेज की छात्रा आराध्या त्रिपाठी ने हाईस्कूल मे जिले की टापटेन की सूची मे आठवां प्राप्त कर कालेज का गौरव बढाने काम किया है।छात्रा की सफलता पर कालेज के प्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ शबबू, प्रधानाचार्य कृष्ण प्रताप सिंह, रामकेवल यादव आदि ने छात्रा को मिठाई खिलाकर उसे बधाई दी।और सभी छात्र छात्राओ से आराध्या से प्रेरणा लेकर मेहनत से पढ़ाई करके इसी तरह अच्छे अंक लाकर कालेज का नाम रोशन करने की अपील की है। मिली जानकारी के अनुसार डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बरगदवा स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम इस बार भी शत प्रतिशत रहा ।अधिकांश छात्र छात्राऐ प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण हुए है।
इन छात्र छात्राओ ने कालेज मे हासिल किया सर्वाेच्च अंक
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र के बरगदवा स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्र अमरीश दूबे ने 90ः प्रतिशत, मनीष त्रिपाठी व अफजल हुसैन ने 85ः प्रतिशत, बबिता चौरसिया ने 90ः प्रतिशत, अपूर्वा सिंह ने 87ःप्रतिशत, कुमारी तारा ने 80ः प्रतिशत, पूजा यादव ने 84ः प्रतिशत, अन्नू ने 70ः प्रतिशत, तथा हाईस्कूल मे आराध्या त्रिपाठी ने कालेज मे सर्वाेच्च 93. 6ः प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टापटेन सूची मे आंठवा स्थान हासिल किया। वही कालेज की छात्रा शालिनी सिंह ने 92ः प्रतिशत, अंकिता गुप्ता ने 91ण्5ः प्रतिशत, मीनू यादव ने 90ः प्रतिशत तथा साक्षी वर्मा ने 90ः प्रतिशत , वन्दना चौरसिया ने 91ः प्रतिशत, निशा गुप्ता ने 90.6ः प्रतिशत तथा आशू पाठक ने 90ः प्रतिशत, अनूप चौरसिया ने 90. 66:प्रतिशत, अंजली पाठक ने 92.5ःप्रतिशत तथा मीनू यादव ने 90ः प्रतिशत अकं हासिल किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!