गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग संपन्न

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पीपुल्स इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग शिविर का समापन सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में लगभग 70 शिक्षार्थियों ने भाग लिया और संघ की गतिविधियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिला संचालक दिनेश ने बताया कि संघ की शाखाओं के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण का कार्य किया जाता है। शाखाओं में नियमित रूप से स्वयंसेवकों को अनुशासन, देशभक्ति, तथा शारीरिक एवं बौद्धिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाता है। शिविर में शिक्षकों द्वारा स्वयंसेवकों को दंड, नियुद्ध, पदविन्यास, योगासन, तथा पारंपरिक खेलों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सांगठनिक विषयों, संवाद और बौद्धिक कक्षाओं के माध्यम से स्वयंसेवकों को मानसिक रूप से सशक्त बनाया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन जिला प्रचारक अवनीश ने सत्र के समापन की घोषणा करते हुए सभी स्वयंसेवकों, विद्यालय प्रबंधन व समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता जताई और सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान वर्ग कार्यवाह रमेश, सह जिला प्रचारक राहुल, कुंवर आनंद सिंह, सौरभ पाल सिंह, अमरनाथ उर्फ सोनू सिंह, शिवकुमार पाण्डेय, श्याम सुंदर अग्रहरि, माधवेंद्र मिश्रा, सुबोध सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!