उत्तर प्रदेशबलरामपुर
भाजपा सरकार में पुलिस की कार्य प्रणाली बेहतर हैः विधायक पलटू राम
8वर्ष की उपलब्धियों पर बोले सदर विधायक

बलरामपुर। योगी सरकार के 8 वर्ष पूरा होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर विधायक पलटू राम ने कहा पुलिस की कर प्रणाली बेहतर है, सदर विधायक ने अपने विधान सभा में मेडिकल कॉलेज,मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के साथ हर गांव तक अच्छी सड़क बनने के साथ सरकार की तमाम उपलब्धियां भी गिनाई,गरीब लड़कियों की सामूहिक विवाह,राशन वितरण और किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि पर भी चर्चा किया। जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में ना सुनवाई के प्रश्न पर ,विधायक पलटू राम ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस की कार्य प्रणाली बेहतर है और अच्छा कार्य पुलिस कर रही है।




