उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर: 25 वर्षीय महिला का फंदे से लटककर मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली के अंतर्गत आने वाले महुआ ग्राम पंचायत में मंगलवार को 25 वर्षीय महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया सूत्रों के मुताबिक महिला अपने पिता के घर पर ही रह रही थी और अभी कुछ दिन पहले ही पिता और ससुर में पहले से चले आ रहे विवाद में सुलह हो गया था।
जिसके बाद महिला को अपने पति के साथ अपने घर जाना था लेकिन मंगलवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया महिला के पिता ने बताया कि लड़की को कोई दिक्कत नहीं थी वह जल्दी ही घर जाने वाली थी उसने ऐसा कदम क्यों उठाया किसी के समझ में नहीं आ रहा है मौके पर जोगिया कोतवाली पुलिस एवं सीओ पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में लगे थे।



