भाद मुस्तहकम व डोहरिया खुर्द विद्यालय में कम्युनिटी ओरिएंटेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन

खुनुवां/सिद्धार्थनगर।विकास खण्ड शोहरतगढ़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भाद मुस्तहकम एवं डोहरिया खुर्द में बॉर्डर एरिया योजना के अन्तर्गत सशत्र सीमा बल बानगंगा कैम्प द्वारा कम्युनिटी ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कम्पनी कमाण्डर सुमित कुमार ने कि सामुदायिक सहभागिता से क्षेत्र के विभिन्न कार्यों को आसानी पूर्वक किया जा सकता है। कहा कि समुदाय के बुद्धिजीवियों और ग्रामीण जनता के सहयोग से बॉर्डर एरिया को सुरक्षित और विकास परक बनाया जा सकता है। उन्होंने स्कूल के बच्चों व ग्रामीणों को नशा मुक्ति रोकने, मानव तस्करी, सीमा सुरक्षा व जन जागरूकता के विभिन्न कार्यों में सहभागिता और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही साथ उन्होंने विद्यालय के कार्यों में लोगों को सहयोग करने की बात कही। इस दौरान कमाण्डर के0पी0 खंडूरी, नोडल शिक्षक संकुल दधीचि कुमार, प्रधानाचार्य सन्तोष कुमार, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह, हरेन्द्र बहादुर सिंह, कृष्ण मोहन प्रसाद, प्रमोद यादव, जितेन्द्र, राम छबिले, चौन कुमार, फूलचन्द्र यादव, सरवर जहां, आदित्य, राहुल आदि मौजूद रहें।




