सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में अतिथि प्रवक्ता व गार्ड को रहने की व्यवस्था नहीं, छात्रावास में बनाया आशियाना

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु परिसर में बने छात्रावास में गार्ड व अतिथि प्रवक्ताओं ने कब्जा जमा लिया है। लेडीज के छात्रावास में लेडीज गार्ड व लेडीज अतिथि प्रवक्ता, पुरुष छात्रावास में पुरुष अतिथि प्रवक्ता व गार्डों ने एक-एक कमरे को कब्जे में ले रखा है। जिससे छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी दिक्कत हो रही है। हालात है कि दूर से आये छात्र आवास के लिए भटक रहे है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रावास आवेदन फार्म देने के लिए हफ्तों बाद की बात करता है। ऐसे में छात्र भटकने को मजबूर है और जो अन्दर रह कर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्हें बाकी अन्य के कब्जा और रहन सहन से पढ़ाई में बांध उत्पन्न बता रहे है। कुछ आवासीय छात्रों ने नाम न छापने पर जानकारी दी है। वैसे पड़ताल में भी देखा गया है कि कुछ गार्ड व अतिथि प्रवक्ता भी दोनों छात्रावास से बाहर निकल रहे हैं। ऐसा है तो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कहा जा सकता है। छात्रावास व्यवस्थापक सत्येन्द्र दूबे ने कहा कि जब तक इन लोगों के लिए कोई आवास नहीं बनता, विश्वविद्यालय अपने अनुसार छात्रावास व अन्य जगहों पर रख सकती है, तत्पश्चात छात्रावास पूर्ण रूप से खाली कर दिया जायेगा।




