अज्ञात कारणों से लगी आग एक पड़िया व तीन भैंस झुलसे

रूधौली। डुमरियागंज मार्ग पर स्थित रूधौली थाना क्षेत्र के धंसा गांव में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण चार मवेशियों के जलने की सूचना मिली।सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग़ पर काबू पाया गया। लोगों की माने तो जब लोग देर रात अपने-अपने घरों में सो रहे थे तभी घर के बाहर बने दिया रिहायशी छप्पर में आग लग गया। आने जाने वाले राहगीरों ने गांव में रहने वाले रामकिशुन पुत्र श्यामलाल व राजेंद्र प्रसाद पुत्र राजाराम को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पीड़ितों ने पहुंचकर किसी तरह लाठी डंडे बाल्टी में पानी भरकर बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह काबू नहीं रहा तभी ग्रामीणों ने अग्नि विभाग को बुलाकर आग पर काबू पाया। पीड़ितों की माने तो घर से कुछ दूर पर जानवरों को बांधने हेतु रिहायशी छप्पर बनाया गया था जब कि परिवार कुछ दूर घर बनाया गया था। छप्पर में मवेशियों के खाने हेतु घास भूसा व हरा चारा भी रखा गया था वह सब जल गया किसी तरह मवेशियों को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई गई जिसमें तीन भैंस व एक पड़िया बुरी तरीके से जल गई थी। इसके बाद पशुओं के डॉक्टर को बुलाकर इलाज करवाया गया। मवेशियों के जलने के बाद पीड़ितों का रो रोकर बुरा हाल है सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल पंकज सिंह ने कहा कि जो नुकसान हुआ है उसका आंकलन किया जा रहा है।




