गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: भारतीय मानवाधिकार परिवार द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर भारतीय मानवधिकार परिवार के बैनर तले जिलाध्यक्ष नीलू रुंगटा की अगुवाई में शोहरतगढ़ कस्बे में विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिका पाल व स्थानीय विधायक विनय वर्मा सहित एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव व सीओ राणा महेन्द्र प्रताप सिंह के साथ स्थानीय शिवपति पीजी कालेज, शिवपति इण्टर कालेज, पीपीएस पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर, सेठ रामकुमार खेतान बालिका इण्टर कालेज विद्यालय के बच्चे शामिल रहे। विशाल तिरंगा यात्रा शोहरतगढ़ के शिवपति इण्टर कालेज से सुबह 10 बजे निकलकर रामजानकी मंदिर होते हुए, गोलघर के रास्ते भारत माता चौक तक गयी, जहाँ भारत माता चौक पर पुष्प अर्पित किया गया और उसी मार्ग से तिरंगा यात्रा शहीद बुधई स्मारक स्थल जाएगी और वहां बीर पुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और वही कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। विशाल तिरंगा यात्रा शोहरतगढ़ क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। इन दौरान प्राचार्य डॉ ए के सिंह, प्रधानाचार्य डॉ नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा, पटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र मिश्रा, अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश, दीपक कौशल, नागेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Anamika

Related Articles

Back to top button