कूट रचित दस्तावेज पर चार पहिया वाहनो को बैंको से फाइनेंस कराने वाले गिरफ्तार
फर्जी कागजों से ही आर टी ओं में रजिस्ट्रेशन कराने व उन्ही वाहनो को बेचने वाले 03 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार व उनके कब्जे से 03 स्कार्पियों वाहन बरामद।

बलरामपुर। पुलिस के अनुसार प्र0नि0 बृजानन्द सिंह मय हमराही के क्षेत्रगस्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुछ लोग जालसाजी करके चार पहिया लग्जरी वाहनों को धोखाधड़ी से बिक्री करने वाले बलदेवनगर होकर कहीं किसी अपराध के फिराख मे जा रहे है इस सूचना के आधार पर मुसहवा नाला ग्राम मंगराकोहल के पास घेराबन्दी करके बलदेवनगर के तरफ से आ रही तीनो स्कार्पियों वाहनों को रोककर चेक किया गया तो उन वाहनो के चालक क्रमशः (1).चन्दन जायसवाल पुत्र स्व0 सुरेन्द्र जायसवाल उम्र 46 वर्ष निवासी 171 न्यू आजाद नगर सतवारी रोड दुर्गा चौराहा जनपद कानपुर नगर (2).लवजोत पुत्र रविन्द्र सिंह उम्र करीब 35 वर्ष नि0 124/85, 11 ब्लाक गोविंदनगर नियर बाटा वाली गली कानपुर नगर (3). इरफान खाँ पुत्र अब्दुल हमीद उम्र लगभग 36 वर्ष नि0 घुमनहवा थाना ललिया जनपद बलरामपुर को फर्जी प्रपत्र तैयार कर बैंको से फाइनेन्स कराने व फर्जी नाम पते पर ही आरटीओ आफिस मे भी रजिस्ट्रेशन कराने व धोखाधड़ी कर लोगो को बेच कर अनुचित लाभ प्राप्त करने व पुनः उन्ही बेची गाड़ियो को वापस लेकर नेपाल बेचने के लिये जाते मिले।पूछ ताछ में अभियुक्तगणो ने बताया कि हम लोग पहले आधार कार्ड पैन कार्ड व निर्वाचन कार्ड को कम्प्यूटर से इडिट करके उसमें असली पता बदलवा कर बैंको से गाड़ी फाइनेन्स कराते है और उसका फर्जी कागजात के आधार पर ही आर.टी.ओ. आफिस मे गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराते है जिसकी हम लोग कोई किस्त जमा नही करते है और उन्ही गाड़ियों को कानपुर से दूर नेपाल के बार्डर के जिलो में ले जाकर कम पढ़े लिखे ग्राहको को अपने जाल में फंसाकर और जालसाजी कर बेच देते है कुछ दिनों के बाद ग्राहक जब गाड़ी को ट्रान्सफर करने की जिद करने लगते हैं तो फिर उसको झांसे मे लेकर उसके उपर उल्टे दबाव बनाकर गाड़ी को अपने पास वापस लेकर किसी तीसरे ग्राहक को बेच देते है । रिकार्ड में गलत पता होने के कारण फाइनेंस कम्पनियाँ हमे खोज नही पाती है । काले रंग की स्कार्पियों न्च्78थ्च्2282 जो हम लोगो के पास से मिली है कूटरचित दस्तावेज लगाकर बैंक आफ बड़ौदा निकट मिठास किदवई नगर चौराहा कानपुर नगर से फाइनेंस कराया था जिस पर 18 लाख रूपया बैंक लोन बाकी है । जो सफेद रंग की दो गाड़ियाँ न्च्78म्ब्1117 व न्च्78क्न्4764 हमारे पास मिली है इन दोनो को हम लोगों ने स्टेट बैंक शाखा स्वरूप नगर कानपुर से फाइनेंस कराया है जिस पर 12-12 लाख रूपये का लोन बकाया है । काले रंग की स्कार्पियो न्च्78थ्च्2282 को हम लोगों ने शिवपुरा बाजार थाना ललिया निवासी नंद कुमार को चार लाख नब्बे हजार रूपया में दिनांक 06.04.2023 को बेचा था तथा दो गाडिया वर्ष 2022 में महराजगंज तराई निवासी रसीद खान व आलम को बेचे थे फिर बाद मे उसको धमकाकर गाड़ी वापस ले लिया आज इन तीनो गाड़ियों को नेपाल में बेचने के लिए जा रहे थे और पकड़ लिये गये ।




