गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नए राशन कार्ड धारक के प्रत्येक सदस्य को अविलम्ब ई-केवाईसी कराना हुआ अनिवार्य

बहराइच। जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि जनपद के अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि आयुक्त महोदय, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र० द्वारा निर्देशित किया गया है कि उ0प्र0 शासन द्वारा ऐसे सभी राशन कार्ड लाभार्थियों, जिनकी ई-केवाईसी अभी तक नहीं करायी गयी है, को आगामी 03 माह तक खाद्यान्न दिया जाना निलम्बित कर दिया गया है तथा इस प्रकार ऐसे गैर-ई-केवाईसी वाले लाभार्थियों को माह सितम्बर 2025 में 10 सितम्बर 2025 से प्रारम्भ होने वाले खाद्यान्न वितरण चक्र से आगामी 03 माह तक खाद्यान्न नहीं दिया जायेगा। जैसे उक्त राशन कार्ड लाभार्थियों द्वारा अपना ई-केवाईसी करा लिया जायेगा, उन्हें आगामी माह से खाद्यान्न प्राप्त होने लगेगा। उन्होनें बताया कि जिन परिवारों के नये राशन कार्ड निर्गत हुए है उनके प्रत्येक सदस्य को अनिवार्य रूप से अविलम्ब ई-केवाईसी कराना होगा, अन्यथा की स्थिति में उक्त नये निर्गत राशन कार्डों पर ई-केवाईसी न होने के कारण उन्हें खाद्यान्न दिया जाना सम्भव नहीं हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!