मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन

बांसी। मछुआरा स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन नगरपालिका बांसी के इंदिरा नगर के एक मेरैज हाल में किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदेश संयोजक, मत्स्य प्रकोष्ठ भाजपा जय प्रकाश निषाद रहे, सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने निषाद राज के फोटो पर पुष्प अर्पित किया सम्मेलन को संबोधित करते हुए जय प्रकाश निषाद ने कहा कि मछुआरा समाज भारत की आजादी में अपना योगदान दिया किसी आपदा में एनडीआरफ की टीम बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती है हम सभी को राजनीतिक रूप व आर्थिक रूप से कदम बढ़ाकर हक अधिकार पाना चाहिए बहुत सारी योजनाएं हैं उन सब के बारे में ना जानकारी होने के नाते हम लोग वंचित हो जा रहे हैं इस सम्मेलन का उद्देश्य ही है कि आप सभी लोग जागरूक होकर अपने समाज को आगे बढ़ाएं तभी हम लोग आगे बढ़ सकेंगे अपने समाज को जागरूक होने के लिए अपने बच्चों को जरूर पढ़ाये के बारे में बताया कि आप सभी लोग अपना फॉर्म जरूर भर इसमें कोई लापरवाही ना करें सम्मेलन को सबलू साहनी, राममिलन यादव , निलेश निषाद , गंगा राम निषाद, मोहन कुमार, डॉक्टर सरवन, रामकिशोर निषाद, मनोज कुमार निषाद ने भी संबोधित कर लोगों को मछुआरा समाज के बारे में बताया कार्यक्रम का संचालन तौलेश्वर निषाद ने किया इस दौरान निलेश निषाद,धर्मेंद्र कुमार,लाल जी साहनी,सिरजन निषाद,अशर्फी निषाद ,आजादी निषाद, राजू निषाद, गौरी शंकर निषाद सहित काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही।




