गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेश

साम्प्रदायिकता नियंत्रण बैठक शेखापुर विशेश्वरगंज में किया गया आयोजित

विशेश्वरगंज। राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस कमेटी विशेश्वरगंज के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी के संयोजकत्व में साम्प्रदायिकता नियंत्रण बैठक शेखापुर विशेश्वरगंज में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने विशेश्वरगंज के सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों , अमर सपूतों को नमन करते हुए बताया कि आज ही के दिन 4 फरवरी 1948 को महात्मा गॉंधी के निर्मम हत्या के पश्चात आर एस एस कार्यालय में लड्डू बांटकर जश्न मनाने जैसे गुप्तचरों की सूचना पर भारत सरकार के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी ने आर एस एस संगठन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाकर गुरु गोलवलकर को जेल में डाल दिया था। पटेल जी ने अपने जीते जी न तो आर एस एस संगठन पर प्रतिबंध हटाया और न ही उनके गुरु गोलवलकर को जेल से रिहा किया। पटेल के निधनोपरांत 1952 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सशर्त आर एस एस संगठन पर से प्रतिबंध हटाकर गुरु गोलवलकर को जेल से रिहा किया था। उन्होंने कहा कि आज 77 वें वर्षगांठ पर हमें पुनः देश व समाज में नफरत हिंसा अलगाव वाद के साथ साथ मीठा जहर फैलाने वाले कट्टरपंथी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। ताकि देश व समाज में अमन शांति एकता अखंडता बहाल रह सके। उन्होंने विगत दिनों महाकुम्भ में भगदड़ के दौरान बडे पैमाने पर हुई मौतों पर उनकी सही आंकड़े व सूची जारी करने की पुरजोर तरीके से मांग भी की है। इस अवसर पर नन्हे सिंह लालजी गिरि दिवाकर पाण्डेय सादात अहमद अवधराज पासवान नसीम इदरीशी रामानुज यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!