गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

आशाओंका एक दिवसीय तेजवापुर सीएचसी पर प्रशिक्षण सम्पन्न

बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेजवापुर में अधीक्षक डॉ.अभिषेक अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मोबियस फाउंडेशन एवं पापुलेशन फाउंडेशन के सहयोग से आशाओं का परिवार नियोजन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए मोबियस फाउंडेशन के प्रतिनिधि प्रभात ने आशाओं को परिवार नियोजन के महत्व परिदृश्य एवं वर्तमान में गवर्नमेंट के बास्केट ऑफ चॉइस में उपलब्ध साधन विषयक जानकारी प्रदान की। डॉ.अभिषेक अग्निहोत्री ने आशाओं द्वारा परिवार नियोजन की सेवाओं पर समुदाय को अधिक से अधिक प्रेरित करने एवं सेवा देने पर जोर दिया साथ ही उन्होंने परिवार नियोजन में परामर्श को बढ़ाने एवं उसके महत्व पर चर्चा की। प्रशिक्षण में ब्लॉक कम्युनिटी प्रक्रिया मैनेजर रोहित ने बास्केट ऑफ चॉइस अंतरा परिवार नियोजन की स्थाई एवं अस्थाई साधनों पर विशेष जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षक दिलीप अवस्थी ने परिवार नियोजन की विभिन्न विधियां व उपयोग किए जाने वाले साधनों का सही समय प्रभाव एवं गर्भधारण का समय व उचित अंतराल इत्यादि पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। पापुलेशन फाउंडेशन के प्रतिनिधि डॉक्टर सफिया समीर ने बताया कि जनपद में कार्यरत समस्त आशा एवं एएनएम का बैच बार प्रशिक्षण संपन्न कराया जाना है। इस क्रम में अभी तक आशा एवं एएनएम के 23 बैच के प्रशिक्षण हो चुके हैं।बाकी अप्रैल एवं में प्रस्तावित है। प्रशिक्षण में मोबियस फाउंडेशन की ओर से अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक अग्निहोत्री को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!