उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
श्याम जायसवाल ने जनता के सुख, समृद्धि, शान्ति एवं कल्याण की माँ लक्ष्मी से किया मंगलकामना

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम जायसवाल ने विधानसभा शोहरतगढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत झरुआ के टोला गोल्हौरीडीहवा, ग्राम पंचायत जुगडिहवा में बुधवार रात मां लक्ष्मी पूजा समारोह में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की एवं माँ लक्ष्मी से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं श्याम जायसवाल ने इस पावन अवसर पर माँ लक्ष्मी से शोहरतगढ़ विधानसभा की जनता के सुख, समृद्धि, शान्ति एवं कल्याण की मंगलकामना किया। इस अवसर पर आशीष चौधरी, अमर पासवान, नरेन्द्र बहादुर चौधरी, नन्दलाल यादव, जितेन्द्र पासवान, अनिल पासवान, राम सुभग चौधरी, दुर्बल जायसवाल सहित तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहें।




