गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

तालाब में पलटी बैलगाड़ी पिता-पुत्र और दो बैलों की मौत, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल

बलरामपुर। बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र स्थित मदरहवा गांव में सोमवार सुबह एक दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई। चारा भरने जा रही उनकी बैलगाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। इस हादसे में बैलगाड़ी के दोनों बैल की भी तालाब में डूबकर मौत हो गई । मृतकों की पहचान 60 वर्षीय सहज राम और उनके 24 वर्षीय पुत्र भोलाराम उर्फ दीपक के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से बचाव अभियान शुरू किया। सहज राम का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि भोलाराम का काफी खोजबीन करने के बाद मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई, जब पिता-पुत्र बैलगाड़ी से चारा लाने निकले थे। लौटते समय तालाब किनारे बने संकरे और गड्ढों वाले रास्ते पर बैलगाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने बताया कि बैलगाड़ी पूरी तरह पानी में समा गई थी। मृतक सहज राम के दो बेटे थे, भोलाराम और स्वामीनाथ।भोलाराम अपने पिता के साथ गांव में ही रहते थे,जबकि स्वामीनाथ बाहर काम करते हैं। मृतक भोलाराम के दो छोटे बच्चे हैं। ललिया पुलिस ने सहज राम और भोला राम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!