नपं शोहरतगढ़़ में एक बर्ष के अन्तराल में कैसे और क्यों बना हजारों मुस्लिम व्यक्तियों का जन्म प्रमाण पत्र

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में एक बर्ष के अन्तराल में मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों का जन्म प्रमाण पत्र बनने पर सवाल उठ रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि उनके विशेष सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि विगत एक वर्ष के अन्तराल में नगर पंचायत शोहरतगढ़़ क्षेत्र के विशेष मुस्लिम वार्डों में लगभग 30 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के मुस्लिम व्यक्तियों का जन्म प्रमाण पत्र हजारों की संख्या में किस आधार पर जारी किया गया है, क्या नगर पंचायत शोहरतगढ़ के जिम्मेदार बतायेंगे कि इसका जिम्मेदार कौन है और क्या बतायेंगे….?, जो जांच का बिषय बना हुआ है। वहीं सौरभ गुप्ता द्वारा सोशल मीडिया पर डालें गये पोस्ट पर जिलाधिकारी महोदय कृपया फर्जी रूप से नगर पंचायत कार्यालय शोहरतगढ़ से जारी हुए जन्म प्रमाण पत्र को निरस्त कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देश देने एवं इसमें संलिप्त सभी दोषी व्यक्तियों के ऊपर विधिक आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करें। अब सवाल यह उठता है कि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता के द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गये पोस्ट में कितनी सच्चाई है और क्यों? वहीं तेजतर्रार जिलाधिकारी सोशल मीडिया के उक्त पोस्ट को संज्ञान में लेकर नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के ईओ खिलाफ जांच होती है या फिर सोशल मीडिया पर डाला गया पोस्ट ही है फर्जी?



