55 बोटा आम की लकड़ी समेत दो व्यक्ति हुए गिरफ्तार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। एसएसबी 50वीं वाहिनी महादेव बुजुर्ग के जवानों द्वारा रविवार को 2 ट्राली पर लदा 55 बोटा आम की लकड़ी समेत दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।एसएसबी 50वीं वाहिनी महादेव बुजुर्ग सहायक सेनानायक अजय कुमार ने बताया की सूचना के आधार पर जवानों द्वारा बताये गए स्थान पर पहुंच गये और देखा की सेवरा से बढ़नी की तरफ ट्रैक्टर ट्राली आते दिखाई दिया। जवानों द्वारा दोनों टैक्टर ट्राली को रोककर पूछताछ की गई और दो ट्राली पर लदा 55 बोटा आम की लकड़ी सम्बन्धित कागजात मांगा गया, लेकिन कोई कागजात नही दिखा पायें। जवानों द्वारा दोनों टैक्टर ट्राली पर लदा आम के बोटा समेत दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम 31 बर्षीय रामपाल चौरसिया पुत्र राम प्यारे चौरसिया ग्राम मानपुर थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर, 33 बर्षीय रिजवान पुत्र वली मोहम्मद ग्राम जियाभारी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर है। पूछताछ मे बताया की हम वाहन चालक है, यह लकड़ी स्माइल नाम के व्यक्ति का है। सेवरा गांव से काटा गया और बढ़नी आरा मशीन पर ले जा रहे थे। अग्रिम कार्यवाही हेतु जब्त दो टैक्टर ट्राली पर लदा 55 आम का बोटा समेत वाहन चालक को वन विभाग इटवा को सुपुर्द कर दिया गया।




