स्वतंत्रता संग्राम में बहादुर शाह जफर के योगदान पर विचार गोष्ठी का आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। बढ़नी विकास क्षेत्र के नेशनल हाइवे किनारे स्थित ग्राम पंचायत दुधवनिया बुजुर्ग प्राथमिक पाठशाला के सामने शनिवार को दोपहर में 1857 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बहादुर शाह जफर के योगदान के विषय पर आधारित विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। यह जानकारी स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अब्दुल कय्यूम रहमानी फाउंडेशन अध्यक्ष बदरे आलम ने देते हुये बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व मंत्री व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय राय तथा मुख्य वक्ता प्रोफेसर राम पुनियानी व प्रोफेसर रविकांत होंगे। विचार गोष्ठी के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से विचारक, बुद्धिजीवी वर्ग व क्षेत्र के नागरिकों को इकट्ठा किया गया है। कार्यक्रम आयोजन को लेकर कार्यक्रम समिति के लोग शुक्रवार तैयारी में जुटे रहे। स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अब्दुल कय्यूम रहमानी फाउंडेशन अध्यक्ष बदरे आलम ने बताया कि विचार गोष्ठी की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ चंद्रशेखर त्रिपाठी, कुशल तिवारी, मोहम्मद मुकीम, लालमणि प्रसाद व पूर्व विधायक चौधरी रविंद्र प्रताप, विधायक सय्यदा खातून , बहादुर शाह जफर पड़ पौत्र पुत्र बधू बेगम समीना, अर्थशास्त्री सुरेंद्र कुमार यादव, सोशल एक्टिविस्ट शकीला शाहीन आदि लोग शामिल होंगे आयोजन समिति के लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।




