गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एडीओ पंचायत की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सिंहोरवा में लगा चौपाल

बढ़नी/सिद्वार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सिंहोरवा में शुक्रवार को ‘‘गाँव की समस्या गाँव में समाधान’’ करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत में कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ पंचायत राम बिलास ने करते हुए केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना, राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है। इस दौरान ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत सचिव शकील अहमद, ग्राम प्रधान प्रमिला देवी, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कोटेदार, सफाईकर्मी सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!