गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधान विजय जायसवाल ने केक काट कर मनाया एके शर्मा का जन्मदिन

संत कबीर नगर। जहां पूरे प्रदेश में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का 63 वां जन्मदिन मनाया जा रहा है तो वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधान विजय जायसवाल के नेतृत्व में बखिरा नगर पंचायत के गिरी बाबा मैरेज हाल में एके शर्मा का जन्मदिन केक काट कर बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर करीब सैकड़ो गरीब असहाय एवं बुजुर्ग महिलाओं को विजय जायसवाल के द्वारा अंग वस्त्र और मिष्ठान देकर मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आमिर अंसारी ने विजय जायसवाल के कार्यों को सराहते हुए कहा कि इसकी जितनी सराहना की जाए वह कम हैं।आगे उन्होंने कहा कि मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका नगर एवं पंचायते तेजी से विकास की तरफ अग्रसर हैं। पूर्व प्रधान विजय जायसवाल ने कहा मंत्री एके शर्मा का संपूर्ण जीवन समाज सेवा में बीत रहा है नगर पालिका नगर पंचायत में एक-एक व्यक्ति को आवास मुहैया कराया जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में बिजली दिया जा रहा है। उनके जन्मदिन पर हम लोगों ने गरीब,असहाय एवं बुजुर्ग महिलाओं को अंगवस्त्र और मिष्ठान देकर दीर्घायु होने की कामना की है। इस मौके पर राम बहादुर सिंह,अजीत सिंह,सभासद पप्पू पाठक,धर्मेन्द्र ऊर्फ श्काकाश्, बैजनाथ गुप्ता,शक्ति मनी, क्रांति नारायण सिंह,राजू गोस्वामी, सुरेन्द्र पाठक,गणेश, अशोक आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!