लाखो ख़र्च कर बने ग्राम पंचायत सचिवालय में गौवंश बांधे जाते
सामुदायिक शौचालय भी ग्रामीणों के लिए साबित हो रहा सफेद हाथी

गोन्डा। गोन्डा जनपद में अभी भी जिम्मेदारो के ऊपर ऊंगली उठना लाजमी है क्योंकि सरकार के लाखों रूपये खर्च होने के बाद भी ग्रामवासियों को उसका लाभ न मिले तथा उपयोगी न हो तो सवाल उठता है।ऐसा ही हाल ब्लाक पंडरी कृपाल के ग्राम पंचायत ठढ़वरिया में देखने को मिला है।ग्रामीणों के सूचना पर जब मीडियाकर्मियों ने सच्चाई जांची तो ग्राम पंचायत भवन में लाखों तो निर्माण में खर्च हुए तथा रंगाई पुताई भी सरकारी खर्च पर होता है लेकिन पंचायत भवन में इतने खर्चे के बावजूद जानवरों का बांधा जाना कहीं न कहीं सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा करता है। ग्राम पंचायत ठढ़वरिया के पंचायत भवन के अन्दर जानवर बंधे मिले जिससे प्रतीत होता है कि लाखो का खर्च होने के बावजूद भी ग्रामीणों को लाभ नहीं मिलता।वहीं ग्राम निवासी ने बताया की समुदायिक शौचालय बना तो है लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए क्योंकि हमेशा ताला लगा रहता है और ग्रामीणो को शौचालय का उपयोग करने को नहीं मिलता। ग्राम पंचायत भवन ठढ़वरिया में गौवंश बांधे जाते हैं,लेकिन कोई जवाब देने वाला अधिकारी नहीं है न ही इसका कोई देखरेख होता है जबकि सरकार का निर्देश है की ग्राम सचिव तथा कम्प्यूटर कक्ष में कम्प्यूटर आपरेटर बैठेंगे जिससे गांव निवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और उनको भटकना न पड़े। लेकिन मौके की स्थिति देखकर लगता है कि खर्चा तो लाखों में हुआ है लेकिन सिर्फ जानवरों को बांधने के लिए और खानापूर्ति के लिए।अब सवाल यह उठता है कि ग्राम सचिव क्या अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यवाही करेंगे या मामला ठंड्डे बस्ते में डाल दिया जाएगा।




