गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

सीएमओ ने किया पीएचसी रेहरा बाजार का निरीक्षण

बलरामपुर। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहरा बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चौकीदार राम प्रकाश, अनिल कुमार, वार्ड ब्वॉय रोहित सिंह, शुभम् सिंह, लाल बाबू मौर्या बीएएम,गिरजेश त्रिपाठी एल टी, सुदीप कुमार आयुष्मान मित्र,अशोक कुमार चपरासी, अनूप कुमार वार्ड ब्वॉय अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिया। निरीक्षण के समय तक ओपीडी में कुल 111 मरीजों का उपचार किया गया था, 13 मरीजों का पैथोलॉजी जांच किया गया था। सीएमओ ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सालय भवन एवं परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त किया जाए, किसी भी मरीज को बाहर की दवा एवं जांच न लिखा जाए। सभी दवाएं एवं जांचे अस्पताल में से ही मरीजों को दिया जाय।सभी कर्मियों को समय से अस्पताल आए और निर्धारित ड्रेस कोड में रहे। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस समय चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के समय डीएमओ राजेश पाण्डेय, सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेहरा बाजार के कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!