गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

तालाब में डूबने से हुई युवक की मृत्यु

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर | पयागपुर थाना अन्तर्गत ग्राम वैनी के ध्रुव कुमार तिवारी पुत्र स्व सर्वजीत तिवारी उम्र 30 वर्ष की गांव के तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी | सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तालाब से शव को निकलवाकर पंचनामा की कार्यवाही कर पीएम हेतु भेजा जा रहा है | मिली जानकारी अनुसार ग्राम सभा वैनी के रहने वाले ध्रुव कुमार तिवारी पुत्र स्वर्गीय सर्वजीत तिवारी गेहूं पिसाने के लिए साइकिल पर गेहूं लाद कर जा रहे थे कि रास्ते के बगल में स्थित तालाब के निकट अचानक साइकिल पर से ध्रुव कुमार तिवारी का संतुलन बिगड़ गया ; जिससे यह तालाब में गिर गए और डूब कर मृत्यु हो गई | असामायिक मृत्यु होने से पत्नी और घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!