गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

मेडिकल कालेज बस्ती में मनायी गयी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती

बस्ती। महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम का उद् घाटन प्रधानाचार्य डा0 मनोज कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर जी के समस्त कार्याे एवं संघर्षाे का परिचय देते हुए महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित किया गया। शासन से प्रदत्त दिशा-निर्देशों के क्रम में भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम संपन्न किये गये। संबंधित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की प्रो0 डॉ0 प्रियंका केसरवानी, कार्यक्रम नोडल अधिकारी, डॉ0 आनन्द बिहारी, डॉ0 ऋचा, प्रधानाचार्या व उप-प्रधानाचार्या नर्सिंग कालेज, अन्य फैकल्टी, कार्मिकगण व अध्ययनरत् छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। डॉ0 आनन्द बिहारी द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर के किये गये धर्म और अध्यात्म के कार्यों के बारे में विचार व्यक्त किये गये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!