गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अम्बेडकरनगर : सावित्री बाई फूले नारी संघ जलालपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मलेन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अम्बेडकरनगर : जनपद के विकासखंड जलालपुर के अंतर्गत मोतीलाल विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रांगण में जन शिक्षण केंद्र कुटियवा अम्बेडकर नगर द्वारा संचालित ग्रामीण महिला सशक्तिकरण परियोजना के तत्वाधान में सावित्री बाई फूले नारी संघ जलालपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला कृषि अधिकारी, थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय,राजयपाल द्वारा सम्मानित संध्या सिंह, सीडीपीओ के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। विद्या नें संस्था के प्रेरणा गीत प्रस्तुत करके मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इंद्रावती नें जिला कृषि अधिकारी को संविधान कि उद्देशिका देकर स्वागत किया गया । जन शिक्षण केंद्र कि सचिव पुष्पा पाल नें ग्रामीण महिलाओ सशक्तिकरण परियोजना के लक्ष्य उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया और कार्यक्रम का संचालन किया गया।थानाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय नें महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बताया की जब हमारी महिलाओ को शिक्षा का ज्ञान होगा तो वें किसी भी योजना की जानकारी बहुत आसानी से पढ़ कर अपनी जानकारी बढ़ा सकती है इसलिए महिलाओ को शिक्षित होना बहुत जरुरी है और ज्यादा से ज्यादा महिलाओ को घर से बाहर निकलकर अपने हक अधिकार की आवाज उठाना होगा तभी जाकर महिलाये सशक्त हो सकती है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी नें महिलाओ को सम्बोधित करते हुए बताया कि यदि घर को कोई सुंदर और खुशहाल बना सकता है तो वह एक महिला ही कर सकती है । संध्या और शिवांगी त्रिपाठी और सीडीपीओ नें 25 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और भविष्य में महिलाओ को दिन प्रतिदिन नई बुलंदियों कि उचाईयो को छूने का मरम भी बताया। सी डी पी ओ ने गर्भवती, धात्री महिलाओं एवं बच्चों व कुपोषित बच्चों के पोषण संरक्षण व गोदभराई, अन्न प्रासन के कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ _साथ क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!