युवक ने किया लड़की को जान से मारने का प्रयास

लोटन/सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत तरघौना गॉव की रहने वाली एक लड़की जो रात में सोई थी, को आधी रात के लगभग एक युवक ने लड़की को जान से मार डालने के उद्देश्य से उसका गला धारदार हथियार से रेतने लगा, लड़की जोर से चिल्लाई,परिवार के लोग जग गये। इतने समय में लड़की लहूलुहान होगई थी। लड़कीके भाई ने अभियुक्त बसन्त कुमार पुत्र जय किशुन निवासी बेलवॉ बकैनिहां थाना कोल्हुई जिला महराजगंज के खिलाफ तहरीर देकर अपराध संख्या 66/25,धारा 109 (।)ठछै के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। दिये गये तहरीर के मुताबिक युवक ने शादी टूटने से क्षुब्ध के कारण किया है। घटना को अंजाम देने के बाद अभियुक्त फरार हो गया था। पीड़ित लडकी को तत्काल इलाज के लिए लोटन अस्पताल पर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल/मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। लोटन पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई हैऔर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक डी.के.सरोज ने टीम का गठन कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है मुल्जिम जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।




