उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
धौरीकुइयां गांव में तैनात दोें सफाईकर्मी निलंबित

सिद्धार्थनगर। नौगढ़ क्षेत्र के धौरीकुइयां गांव में तैनात दोनों सफाई कर्मियों को कार्य एवं दायित्व के प्रति लापरवाही में निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मी कुसुम देवी, पुष्पा देवी को विकास खंड कार्यालय नौगढ़ से संबद्ध किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत धौरीकुइयां में तैनात सफाई कर्मियों पर एडीपीआरओ के निरीक्षण समय बिना किसी सूचना अनुपस्थित रहने, शासनादेश के विपरीत कार्य करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, अपने पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य करने का आरोप है। डीपीआरओ ने बताया कि दोनों सफाई कर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।




