गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : चतुर्थ दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

मां गायत्री मनुष्य को सद्बुद्धि की प्रेरणा देती- आचार्य डॉ पारसमणि

दैनिक बुद्ध का सन्देश
गोला/गोरखपुर। बड़हलगंज विकासखंड के पोहिला गांव में स्थित प्राचीन गायत्री मंदिर का स्थापना दिवस पर वार्षिकोत्सव चतुर्थ दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आरंभ बृहस्पतिवार को विधि विधान पूर्वक किया गयाप्विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर महिलाओं ने गायत्री माता की जय सहित नारे बुलंद किए। आचार्य डॉ पारसमणी शर्मा व वैदिकचार्य शुशांत शेखर झा ने विधिवत पूजन कलश का स्थापना की। बताते चलें, पोहिला गांव निवासी अप्रवासी भारतीय डॉ सत्य प्रकाश तिवारी वर्तमान निवासी सिंगापुर, अपने पैतृक गांव पहुंचकर चतुर्दशी गायत्री महायज्ञ का स्थापना किया है।

जहां पर अपने माता और ब्राह्मणों के साथ विधि विधान से गणपति पूजा वंदना के साथ पूजा आरंभ कियाप् कपिलेश्वर वैदिक गुरुकुलम के संस्थापक लखनऊ से पधारे आचार्य डॉ पारसमणि शर्मा ने कहा की गायत्री परिवार का उद्देश्य मनुष्य में देवत्य का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण हैप् इस दौरान डॉ सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा मां गायत्री मनुष्य को सद्बुद्धि की प्रेरणा देती है। गायत्री से आत्मसम्बन्ध स्थापित करने वाले मनुष्य में निरन्तर एक ऐसी सूक्ष्म एवं चौतन्य विद्युत् धारा संचरण करने लगती है, जो प्रधानतः मन, बुद्धि, चित्त और अन्तःकरण पर अपना प्रभाव डालती है। इस मौके पर बटुक पुष्पेंद्र, अर्पित कल्प रोहित तिवारी गोरखनाथ तिवारी राहुल तिवारी बाबू दुबे निलेश तिवारी जालंधर समेत सभी मौजूद।

Related Articles

Back to top button