डीएम ने आंगनबाड़ी केन्द्र व कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भीमापार का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड नौगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्र भीमापार में बुधवार को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच के बारें में जानकारी प्राप्त की। ड्यू लिस्ट, एचआरपी रजिस्टर, इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की होनी वाली जांच रजिस्टर को देखा गया। ड्यू लिस्ट के अनुसार 09 गर्भवती महिलाओ तथा 11 बच्चों का टीकाकरण आज होना है। टीकाकरण रजिस्टर पूर्ण न होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया। इसके अलावा आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को सूचित करें। सीएचओ एवं एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए। इसी क्रम में डीएम ने विकास खण्ड नौगढ़ के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भीमापार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रधानाध्यापक से जानकारी लिया गया कि इस वर्ष स्कूल चलो अभियान में कितने बच्चों का पंजीकरण हुआ है। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि 14 बच्चों का पंजीकरण हुआ है। डीएम ने निर्देश दिया कि घर-घर जाकर बच्चों के नामांकन हेतु लोगों को जागरूक कर नामांकन बढ़ायें। इसके साथ शिक्षक डायरी, निपुण डायरी आदि को भी देखा गया। डीएम ने मिड-डे मील की गुणवत्ता को खाकर चेक किया गया। गुणवत्ता ठीक पाया गया।




