गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर में यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 40 वाहनों से 62 हजार का चालान

बलरामपुर। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभारी यातायात उमेश सिंह ने अपनी टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान भगवतीगंज, फुलवरिया चौराहा और वीर विनय चौराहा सहित प्रमुख स्थानों पर संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, फर्जी नंबर प्लेट, एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने, हुटर-सायरन के अवैध प्रयोग, जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों, रॉन्ग साइड वाहन चलाने सहित विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 40 वाहनों से 62,000 रुपये का समन (चालान) किया गया। वहीं, कोहरे को देखते हुए गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की विशेष जांच की गई। ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए, लाइटों को जलाकर चेक किया गया तथा पीछे लाल कपड़ा लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!