गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

फाइलेरिया की रोकथाम के लिए नाइट ब्लड सर्वे शुरू

बलरामपुर। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत नाइट ब्लड सर्वे का शुभारंभ विकास खण्ड तुलसीपुर ग्राम गैडहवा से किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इसके लिए टीमें बनाई गई हैं, जो रात में लोगों के खून का सैंपल लेकर फाइलेरिया संक्रमण का पता लगाएंगे, क्योंकि माइक्रोफाइलेरिया रात में सक्रिय होता है। सीएमओ ने बताया कि हर ब्लॉक के दो क्षेत्रों से रक्त के नमूने लिए जाएंगे। इसमें एक क्षेत्र वह होगा, जिसमें पूर्व में फाइलेरिया रोगी मिले हों। उन्होंने बताया कि इसमें बीस साल से अधिक आयु की महिलाओं एव पुरुषों का सैंपल लिया जाएगा। सैंपल लेकर रक्त पट्टिका बनाई जाएगी। इसका उद्देश्य फालेरिया रोगी मिलने पर उसका तत्काल इलाज मुहैया कराकर जिले को इस रोग से मुक्त बनाना है। कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पाण्डेय, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर डॉ विकल्प मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!