गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों नें निकाली साइकिल यात्रा, शोहरतगढ़ पैलेस भ्रमण किया

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की कुलाधिपति की प्रेरणा से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के समूह द्वारा साइकिल यात्रा का काफिला मंगलवार को अपराह्न 3ः00 बजे शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहुंचा। महाविद्यालय में सभी का महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात सभी को मध्यान भोजन कराया गया। महाविद्यालय के छात्रों के साथ सभी लोग शोहरतगढ़ पैलेस भ्रमण किया, जिस पर राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह एवं युवराज धनुर्धर प्रताप सिंह ने खुशी व्यक्त की। शोहरतगढ़ से यह काफिला बुद्ध विद्या पीठ महाविद्यालय के लिये रवाना हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गये गांवों तथा किसी ऐतिहासिक स्थल से भ्रमण करते हुए लगभग 155 किमी की दूरी साईकिल से तय करना था। उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से शिक्षक एवं शिक्षिका तथा कला संकाय अधिष्ठाता प्रो0 नीता यादव, डॉ0 आशुतोष वर्मा, डॉ0 लक्ष्मण सिंह, डॉ0 मनीषा बाजपेई, डॉ0 विनीता रावत, डॉ0 सविता सिंह, डॉ0 रक्षा, डॉ0 अंकिता श्रीवास्तव, डॉ0 दिनेश प्रसाद, डॉ0 प्रदीप कुमार पाण्डेय, डॉ0 मयंक कुशवाहा, डॉ0 नरेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ0 यशवंत यादव, डॉ0 अमित कुमार साहनी, डॉ0 अब्दुल नफ़ीज़, महाविद्यालय के शिक्षक डॉ0 सुशील कुमार, डॉ0 विनोद कुमार सिंह, डॉ0 अमित सिंह, डॉ0 अजय सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 ए0के0 सिंह, डॉ0 राम किशोर सिंह, अश्वनी सिंह तथा छात्र-छात्रा शुभ लक्ष्मी, महेश, श्रेया गौतम, खुशी पाण्डेय सहित लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!