गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बेमौसम वर्षा से किसानों की फसलें बर्बाद – कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियो ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में लगातार हुई बेमौसम वर्षा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी धान, आलू, तिलहन और हरी सब्ज़ियों की फसलें जलभराव एवं तूफ़ान की चपेट में आकर नष्ट हो गई हैं। किसानों की इस पीड़ा को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित राहत की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवलाल करी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला और बेमौसम वर्षा से हुई फसल क्षति की विस्तृत जानकारी दी। ज्ञापन में कहा गया कि लगातार हुई बारिश से जनपद के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। खेतों में खड़ी फसलें जलभराव के कारण नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों की जीविका पर संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराकर क्षति का आकलन किया जाए, किसानों को उचित मुआवज़ा और राहत सहायता प्रदान की जाए तथा फसल बीमा योजनाओं के दावे शीघ्रता से निपटाए जाएँ। ज्ञापन देने के दौरान पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं एआईसीसी सदस्य राज बहादुर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम बहादुर दुबे, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा तुलसीपुर उमाशंकर तिवारी, अफरोज़ खान, अबरार अहमद, अवधेश पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि पार्टी किसानों की इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ी है और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!