गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

जनपद के समस्त बैंक के शाखा प्रबंधकों के साथ पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा की गयी समन्वय बैठक

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

User Rating: Be the first one !

बहराइच | पुलिस कार्यालय बहराइच में जनपद स्तर पर बैंकों के शाखा प्रबंधकों की समन्वय बैठक आयोजित की गयी ; जिसमें पुलिस अधीक्षक बहराइच के द्वारा बैंकों में आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं व उनके निराकरण के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। मिली जानकारी अनुसार बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा शाखा प्रबन्धकों को बताया गया कि सभी बैंकों में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें जो साईबर अपराध/ठगी को रोकने व साइबर ठगी के शिकार हुये पीड़ितों को अविलम्ब सहयोग पहुचाने में मदद करेंगे तथा साथ ही बैंकों व एटीएम पर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें ; जिसमें फोटो व आवाज उच्च गुणवत्ता की हो। बैंकों की सुरक्षा में लगे कर्मचारी/गार्ड बैंक में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की सघन चेकिग करें ; संदिग्ध व्यक्ति मिलने व पता लगने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा बताया गया कि यह बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जायेगी जिसमें जनपद के समस्त बैंक के शाखा प्रबंधक प्रतिभाग करेंगे। इसके अतिरिक्त मीटिंग में बताया गया कि साइबर फ्रॉड के पोस्टर बैंको में एवं बैंक के बाहर लगाए जाय; जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे समझें एवं जागरुक हो सकें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रवि खोखर, जनपद के समस्त बैंक के शाखा प्रबन्धक व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!