गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : कहीं फीका ना पड़ जाए कपिलवस्तु महोत्सव,जिले में दो बार आयोजित होगा महोत्सव

कर्सर.............. बुद्ध पूर्णिमा पर मई में कपिलवस्तु में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का महोत्सव कराने की योजना

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जनपद के एक मात्र महोत्सव इस बार कही फीका ना पड़ जाए इस बार जिले में एक साल में दो बार महोत्सव के आयोजन की संभावना बढ़ गई है। कपिलवस्तु महोत्सव को बड़ा आकार देने की तैयारी है, जबकि जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कपिलवस्तु महोत्सव का नाम बदलकर सिद्धार्थनगर महोत्सव हो सकता है। तथागत बौद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कपिलवस्तु महोत्सव कराने की योजना है। जिला प्रशासन ने दोनों महोत्सव के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है अभी तो कपिलवस्तु महोत्सव बीएसए ग्राउंड में 29 नवंबर से दो दिसंबर तक कपिलवस्तु महोत्सव की तैयारी का आयोजन होगा। कपिलवस्तु महोत्सव समिति के नोडल अधिकारियों ने बैठकें तेज कर दी हैं।

कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि कपिलवस्तु महोत्सव-2022 के कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन देकर कार्यक्रम में स्थान दिया जाएगा। जिले के दूर स्थलों यथा-डुमरियागंज, बढ़नी, इटवा, बांसी, तथा कपिलवस्तु बार्डर व लोटन आदि स्थानों से कपिलवस्तु महोत्सव का कार्यक्रम देखने आने वाले लोगों को लाने-ले जाने के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। महोत्सव के आयोजन की योजना है। इस महोत्सव के माध्यम से देसी-विदेशी पर्यटकों को आमंत्रित महोत्सव की तैयारी है। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर मई में आयोजित हो सकता है महोत्सव करने व लुभाने की योजना है, जबकि हॉट बाजार विकसित करने एवं विपश्यना केंद्र की सुविधा भी मुहैया कराने की योजना है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि कपिलवस्तु का स्वरूप बदलने की तैयारी हो गई है। प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम से चर्चा हुई है। बुद्ध पूर्णिमा पर कपिलवस्तु में अंतरराष्ट्रीय कपिलवस्तु महोत्सव का आयोजन हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!