पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डुमरियागंज। नगर पंचायत भारत भारी क्षेत्र के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल किड्स एकाडमी बढ़नी (कोल्ड स्टोरेज) में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन व वृक्षारोपण भी हुआ। साथ ही छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पृथ्वी दिवस के मौके पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल किड्स एकाडमी बढ़नी (कोल्ड स्टोरेज) में मंगलवार को बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल हुए और सबसे पहले अध्यापकों एवं छात्रों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान बच्चों को वन और वन्य जीवों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।उन्हें प्रकृति का महत्व समझाया गया और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सार्थक प्रयास था। उसके बाद निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 7 की छात्रा प्रीता कुमारी को प्रथम, अंजनी मौर्या को द्वितीय एवं साक्षी वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उक्त तीनों सफल छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर डायरेक्टर गुफरान अहमद, अरमान मालिक सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




