गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच : मृतक आश्रित पुलिस कर्मियों के परिजनों को सौंपा गया चेक

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | पुलिस अधीक्षक व बैंक ऑफ बड़ौदा की क्षेत्रीय प्रबन्धक निधि कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में बीमारी के कारण असामयिक मृत्यु हो जाने पर निरीक्षक संतोष कुमार सरोज (पीएनओ 012470147) के शोक संतृप्त आश्रित परिजन (मृतक की पत्नी) को 20 लाख रूपये का चेक तथा बीमारी के कारण असामयिक मृत्यु हो जाने पर मुख्य आरक्षी चालक शेषनाथ उपाध्याय(पीएनओ 880500629) के शोक संतृप्त आश्रित परिजन (मृतक की पत्नी) को 20 लाख रूपये का चेक एवं सड़क दुर्घटना के कारण असामयिक मृत्यु हो जाने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनोज कुमार (सं.192084462) के शोक संतृप्त आश्रित परिजन (मृतक की पत्नी) सपना देवी को बैंक ऑफ बड़ौदा, पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) के तहत बीमा की धनराशि के रूप में 80 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानन्द कुशवाहा, एडीएम बहराइच गौरव रंजन श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबन्धक (BOB) निधि कुमार, व्यापार प्रबन्धक (BOB) आशीष सिंह, शाखा प्रबन्धक छावनी (BOB) सुरेश पाण्डेय व सहायक प्रबंधक छावनी सूरज कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!