उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सीमावर्ती इलाके में भी ड्रोन जैसी उड़ती हुई वस्तु को देखकर तेज हुई हलचल

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल बॉर्डर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत खुनुवां चौकी के खुनुवां, परसौना, अटकोनिया गांव में लोगों ने गुरुवार रात आकाश में ड्रोन जैसी उड़ती हुई वस्तु देखी। इसके बाद हलचल मच गई। इस अज्ञात वस्तु को देखकर स्थानीय लोग भयभीत हो गये। स्थानीय लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं कि यह ड्रोन है या कोई अन्य उड़न यंत्र है। इसके अलावा मोहाना, कपिलवस्तु इलाके में भी ड्रोन उड़ाई देते हुए देखा। चोरों के डर से ग्रामीण रखवाली कर रहे हैं। क्षेत्र में आये दिन चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है। ग्रामीण रात भर जागकर घरों की रखवाली करते हैं। वहीं पुलिस भी रात भर गश्त कर रही है। फिर भी चोरी की घटनाएं का भय लोगों में कम होने का नाम नहीं ले रहा है।




