एनएसएस शिविर के माध्यम छिपि हुई प्रतिभावो को निखारने का कार्य करता है – विवेक कुमार सिंह बन्टी

कुशीनगर/सुकरौली बाजार। राजकीय महाविद्यालय सुकरौली में राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस) के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि गन्ना विकास समिति हाटा के चेयरमैन एव नेहरू इन्टर कालेज सुकरौली के प्रबन्धक विवेक कुमार सिंह ऊर्फ बन्टी बाबू ने राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थी छात्र/ छात्राओ को सम्बोधित करते हुए कहा यह इस महाविद्यालय पर मै पहली बार आया हूँ। इस विद्यालय साफ सफाई शिक्षण कक्षों, गैलरी रूम, अच्छे शिक्षकों एवं वयवस्थाओं को देखकर मै बहुत प्रभावित हुआ पूरे कुशीनगर एवं देवरिया जिले मे इससे बेहतर विद्यालय कही नही है जहाँ पर बीए, बीएससी, एवं बी०काम जैसे विषयों कम शिक्षण शुल्क मे बेहरत एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही, निश्चित रूप यह विद्यालय शिक्षा के विकास मे मिल का पत्थर आने वाले दिनों साबित होगा / बन्टी बाबू ने शिविरार्थी छात्र, छात्राओं कि एक सप्ताह आपसभी को शिक्षकों ने जो शिक्षा, संस्कार एवं स्वयंसेवक के गुणवत्ता पूर्ण जो शिक्षा और संस्कार दिया गया है उसे निश्चित रूप अपने जीवन को अंगीकार करें, सेवा की भावना अपने अन्दर रखे । उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य डाव प्रदीप कुमार जी, को आश्वस्त किया आप मेरे विद्यालय पर आये अपने विद्यालय के छात्रों को मुटीवेट करके महाविद्यालय मे सर्वाधिक नामाकन कराने मे पुरा सहयोग करेगें। मुख्य अतिथि विवेक सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह युवाओं के व्यक्तित्व विकास का मजबूत मंच है, जो उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करता है। उन्होंने शिविरार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की और इसे समाज मे जागरूकता पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बताया।विद्यालय के प्राचार्य डा० प्रदीप कुमार ने अपने सम्बोधन मे सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा आपसभी का सहयोग और मार्गदर्शन इसी तरह मिलता रहेगा तो निश्चित रूप यह महाविद्यालय पूरे मण्डल मे संख्या के मामले मे नम्बर-1 होगा यह विद्यालय सभी सुविधायो से युक्त है और बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार देने के लिए तत्पर है। विशिष्ट अतिथि उमाशंकर चौबे जूनियर हाई स्कूल प्रधानाचार्य ने कहा कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों द्वारा किए गए सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। शिविरार्थियों गीता, निशु, सोनम, माधुरी, रीता और शिवम ने गीत एवं नाटक के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों और बुराइयों पर प्रहार किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन डॉ. कौशल किशोर तिवारी (कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस) ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार चौरसिया, डॉ. विपिन कुमार चौधरी सहित महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




