विज्ञान, तकनीकी अभियांत्रिकी एवं गणित पर आधारित मॉडल मेकिंग वर्कशॉप का किया आयोजन

सिद्धार्थनगर। जिला बेसिक शिक्षा विभाग, स्माइल फाउण्डेशन और कॉपर सर्जिकल के सहयोग से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मिठवल, उसका बाजार, नौगढ़ एवं बांसी में गुरुवार को विज्ञान, तकनीकी अभियांत्रिकी एवं गणित (ैज्म्ड) पर आधारित मॉडल मेकिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में ट्रेनर द्वारा छात्राओं को विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल बनाकर उनके सिद्धान्तों को समझाया गया। हाथों-हाथ अभ्यास के माध्यम से छात्राओं ने विज्ञान को रोचक ढंग से सीखा। वहीं वर्कशॉप में किये गये प्रमुख प्रयोग में – प्रयोग (1). प्राकृतिक इंडिकेटर पेपर (अम्ल एवं क्षार पहचान), सामग्री – पेपर, हल्दी, साबुन पानी, नींबू का रस। सिद्धान्त – हल्दी एक प्राकृतिक चभ् इंडिकेटर है, जो अम्लीय एवं क्षारीय पदार्थों की पहचान कराता है। प्रयोग (2). ब्व्₂ गैस का निर्माण, सामग्री – बोतल, बेकिंग सोडा, सिरका, गुब्बारा। सिद्धान्त – बेकिंग सोडा एवं सिरका की रासायनिक प्रतिक्रिया से ब्व्₂ गैस बनती है, जो गुब्बारे को फुलाती है। प्रयोग (3). पेपर सर्किट, सामग्री – सर्किट चार्ट, सीआर सेल, लेड। सिद्धान्त – बन्द विद्युत परिपथ से धारा प्रवाहित होकर लेड (स्म्क्) को प्रकाश देती है। इससे चालक, ऊर्जा स्रोत एवं लोड की जानकारी प्रदान की गई। प्रयोग (4). क्प्ल् पेरिस्कोप, सामग्री – क्प्ल् किट, 2 दर्पण, ग्लू, पेपर टेप। सिद्धान्त – प्रकाश के परावर्तन के सिद्धान्त पर आधारित पेरिस्कोप से छिपी वस्तुओं को देखा जा सकता है। वहीं इस वर्कशॉप में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा वास्तविक जीवन में विज्ञान के उपयोग को समझा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ एवं छात्राओं ने वैज्ञानिक गतिविधियों का भरपूर आनन्द भी लिया।




