उत्तर प्रदेशबलरामपुर
बलरामपुर में चौत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई मन्दिरों में लगी भीड़

बलरामपुर ।चौत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि को लेकर तैयारी पूरी हो गई हैं। मंदिरों को सजाया गया है। मंदिरों में भक्तों के भीड़ जुट रही है। श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करके अपने मन की मनोकामना पूर्ण होने की कामना मां दुर्गा से कर रहे हैं। भक्ति चुनरी नारियल सहित अन्य चीजों को खरीद कर माता को भेंट कर रहे हैं। प्रथम शैलपुत्री की पूजा अर्चन करके शैलपुत्री स्वरूप की प्रार्थना कर रहे हैं। चौत्र नवरात्र पर शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर झारखंडी मंदिर बिजलीपुर सिटी पैलेस स्थित काली माता मंदिर टेढ़ी बाजार बड़की बहिनी थान सहित अन्य मंदिरों पर भारी भीड़ जुट रही है।




