गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने की छापेमारी

बगैर बिल के कोई भी केमिस्ट ना खरीदें दवाएं : औषधि निरीक्षक बहराइच

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | औषधि निरीक्षक विनय कृष्णा यादव ने बहराइच जिले के तमाम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की ; छापेमारी के दौरान कई मेडिकल स्टोर से नमूने लिए गए ; जिनको लैब टेस्ट के लिए लखनऊ भेज दिया गया है | ड्रग इंस्पेक्टर के साथ दिल्ली की संयुक्त टीम के साथ कोट बाजार मां गायत्री मेडिकल स्टोर एवं अन्य तमाम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई तथा दवाओं के नमूने लिए गए | औषधि निरीक्षक ने बताया कि कोई भी केमिस्ट बगैर बिल के कतई दवाओं की खरीद न करें ; ऐसे व्यक्तियों के ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी | मार्केट में डेका दूरबोलिन एवं तमाम दवाएं डुप्लीकेट धड़ल्ले से बेची जा रही है जिसकी शिकायत पर कई मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है और छापेमारी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा | साथ ही साथ केमिस्ट बंधु ध्यान रखे कि स्टॉकिस्ट से ही दवाएं खरीदें और पक्के बिल पर दवाओं की परचेज करें ; बगैर बिल के सादे पर्चे पर किसी भी सूरत में दवा की खरीद फरोख्त ना करें |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!