गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनपद के प्रत्येक गांव में 15 सदस्यों का दल पहुंचकर कर रहा है इलाज-सांसद जगदम्बिका पाल

सिद्धार्थनगर। सांसद जगदम्बिका पाल का सपना स्वस्थ रहे सिद्धार्थनगर अपना के बैनर तले निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन जोगिया ब्लॉक के करौदा मसीना एवं रामगढ़ (सालारगढ़) मे किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जगदम्बिका पाल ने हिस्सा लिया। एनटीपीसी लिमिटेड के सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत शिवरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शरीर का सामान्य परीक्षण, रक्त की जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर, आंखों की जांच, नाक, कान, गला और हड्डी की जांच हो रही है। इस दौरान सबको मुफ्त दवा और चश्मा दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रत्येक गांव में 15 सदस्यों का दल पहुंच के इलाज कर रहा है और सभी लोगों का परीक्षण किया जा रहा है। शिविर में दवाओं का वितरण स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किया जा रहा है। साथ ही एनटीपीसी लिमिटेड कमजोर आंखों वाले सभी व्यक्तियों को निःशुल्क चश्मा भी दे रहा है। मीडिया से बात करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आम आदमी को गम्भीर बीमारी का पता नही चल पाता लेकिन इस कैम्प में जांच होने पता चल जा रहा है, जिससे यही पे उनका समुचित इलाज हो जा रहा है। वही इलाज पाकर क्षेत्र की जनता पाल के प्रति जुड़ाव एवं सम्मान बढ़ता जा रहा है। इस दौरान उपस्थिति वक्तागण दीपक मौर्या जिला उपाध्याय भाजपा, विपिन सिंह महामंत्री, फतेहबहादुर सिंह मंत्री, सचितानन्द, अजय उपाध्याय, सम्पूर्णनन्द, महेन्द्र लोधी, अनुराग, बजरंगी, ग्राम प्रधान मसीना प्रभु यादव आदि रहें। वहीं चिकित्सक की बात करें तो डॉ0 राहुल रंजन, डॉ0 अमिताभ, डॉ0 प्रिंस, हिमांशु रौनियर, सुरीका, काजोल, अखिलेश, आदर्श, सिद्धार्थ, आस्था, सुभम राजपूत, हिमांशु बक्सी, स्वाति, मनीषा, सर्वेश कुमार, सीएचओ शारदा देवी, रामसिंह आदि द्वारा जांच एवं दवा वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!