गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पोखरे में नहाने गये मासूम बच्चे की डूबने मौत, परिजनों में कोहराम

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। कस्बे में पोखरे में नहाने गये मासूम बच्चे की डूबने मौत हो गयीं, जिसको लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। आपको बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत नगर पंचायत शोहरतगढ़़ कस्बा स्थित वार्ड नं0-07 सुभाष नगर (मेड़वा) निवासी विक्रम के नाती की शुक्रवार को पोखरे में डूबने से मौत हो गई। वहीं नगर पंचायत स्थित मेढ़वा निवासी 8 बर्षीय आदित्य पुत्र रवि शंकर बारिश के दौरान पोखरा में नहाने चला गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के नाना विक्रम पुत्र शिववरन ने बताया कि उसकी नाती की मौत पोखरे में डूबने से हुई है। इसमें किसी व्यक्ति का कोई दोष नहीं है और वह पोस्टमार्टम भी करना नहीं चाहता है। जिस पर शोहरतगढ़ पुलिस ने लाश का पंचनामा पर डेड बॉडी को परिजनों को सौंप दिया है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, इंस्पेक्टर बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी मय टीम, शरदेंदु त्रिपाठी उर्फ पिंकू, जीतेन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!