गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बेजुबानो की प्यास बुझाने के लिए आगे आई राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। सरोकारों में बड़बड़ कर शामिल रहने वाली राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष अंकित शुक्ला के नेतृत्व में भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान ठंडे पानी की व्यवस्था कर राहत महसूस कर रहा है वहीं बेजुबान पशु-पक्षी बूंद-बूंद पानी के लिए भटक रहे हैं। ऐसे समय में संस्था द्वारा संचालित हर घर नाद एवं दाना पानी अभियान समाज के सामने एक प्रेरणादायक और मानवीय उदाहरण बनकर उभरा है। इस अभियान का उद्देश्य घर-घर के बाहर पानी के बर्तन (नाद) रखवाकर पशु-पक्षियों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था करना है और इस वर्ष इसे और व्यापक स्तर पर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। संगठन के अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया कि श्हर घर नादश् केवल एक सेवा नहीं, बल्कि समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता जगाने का अभियान है। हर घर नाद आइए करें शंखनाद, अब कोई मूक जीव नहीं रहेगा प्यासा जैसे प्रेरक संदेश के साथ यह पहल तेजी से जन-जन तक पहुंच रही है। पिछले तीन वर्षों से निरंतर चल रहे इस अभियान के अंतर्गत संगठन द्वारा घर-घर पहुंच कर सेवा भी दी जा रही है, जिसके तहत नाद सीधे लोगों के घर तक पहुंचा रहे हैं। संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर अपने घर के बाहर नाद रखवाएं और बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने में योगदान दें। नाद रखवाने हेतु इच्छुक व्यक्ति सीधे संपर्क कर सकते हैं। 7068444747 तेज धूप में प्यासे बेजुबान ज़िम्मेदारी लोगों के आग्रह पर निःशुल्क नाद। बाकी पानी भरने व रख-रखाव की जिम्मेदारी दी अब तक संगठन द्वारा 380 से अधिक नाद रखवाए जा चुकी है एक छोटा सा प्रयास, किसी की जिंदगी बचा सकता है आइए, इस गर्मी में मानवता का परिचय दें। लोगो ने ऐसे संगठन की प्रशंसा की कहां जनपद व प्रदेश की पहली संस्था जो निस्वार्थ भाव से मानव सेवा से लेकर पशुओ सेवा का ध्यान रखकर सेवा करते है ऐसे लोगो सलाह इस दौरान संगठन के सदस्य अखिल रावत शिवम सिंह मोहित गोपाल अमन सिंह सत्यम अनिल अनीश आयुष रोहन कार्तिक विमल आदि लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!