उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, 5 घायल

सिद्धार्थनगर। एक कार पेड़ से टकरा गयी। जिससे एक युवक की मौत हो गयी। वहीं कार सवार 5 लोग घायल हो गए। सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर निवासी ओम प्रकाश सोनी अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक नवजात शिशु को दिखाने गोरखपुर अस्पताल गए थे। वापसी में बखिरा पटवरिया गांव के पास उनकी मारुति ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हुए।




